संगीत सोम को गिरफ्तार करो!

×

Status message

The page style have been saved as Standard.
Date: 
Tuesday, October 6, 2015

संगीत सोम को गिरफ्तार करो!
 
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) के पोलिट ब्यूरो ने 5 अक्टूबर को निम्रलिखित बयान जारी किया:
 
पोलिट ब्यूरो, कल दादरी के बिसहड़ा गांव में भाजपा विधायक, संगीत सोम के घृणा फैलाने वाले भाषण की भत्र्सना करता है। 27 सितंबर की रात को इस गांव में एक सांप्रदायिक भीड़ ने नृशंसता से तथा पूर्वनियोजित तरीके से, मोहम्मद इखलाक की हत्या कर दी थी। सोम के खिलाफ कानून के प्रासंगिक प्रावधान लागू किए जाने चाहिए और उसे फौरन गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
 
          2013 के मुजफ्फरनगर के सांप्रदायिक दंगों की याद दिलाते हुए, सोम ने अल्पसंख्यक समुदाय को ‘‘बदले’’ की धमकी दी। अखलाक की हत्या को नंगई से सही ठहराते हुए, उसे दावा किया कि गिरफ्तार किए गए सारे लोग ‘‘निर्दोष’’ हैं। उसने सभी को छोड़े जाने की मांग की।
 
          2013 में मुजफ्फरनगर में भाजपा/ आरएसएस द्वारा भडक़ायी गयी सांप्रदायिक हिंसा में अपनी भूमिका के लिए सोम को अनेक प्रकरणों में आरोपी बनाया गया था। विभिन्न हिंदुत्ववादी संगठन लगातार अल्पसंख्यकों के खिलाफ जहरभरा सांप्रदायिक अभियान छेड़े हुए हैं और खासतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऐसा अभियान छेड़े हुए हैं।
 
          सांप्रदायिक प्रचार करने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए।