कोलकाता में हजारों ने लिया रैली में भाग

×

Status message

The page style have been saved as Standard.

अप्रैल 7 को मोदी सरकार द्वारा लाए जा रहे भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ कोलकाता की सड़कों पर हजारों की संख्या में लोगो ने रैली की । साथ ही वे राज्य के आलू उत्पादकों के लिए उचित दाम की मांग  तथा म्युनिसिपल चुनावों में लेफ्ट फ्रंट के कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले का विरोध कर रहे थे। रैली ने महाजती सदन से रानी रस्मोनी रोड तक पांच किलोमीटर का फासला तय किया। इस रैली का नेत्रित्व बिमान बासु और मंजुकुमार मजूमदार जैसे नेताओं ने किया। साथ ही रैली ने 2 अप्रैल को छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता का भी विरोध किया। वाम दलों के अलावा मजदूर संगठनों और अन्य जन संगठनों ने इसमें भाग लिया।